कहीं-कहीं 160 से 180 रुपये किलो की दर से भी मुर्गा मिल रहा है, जबकि बर्ड फ्लू के दौरान 30 से 40 रुपये किलो में भी अधिकांश लोग मुर्गा खरीदने को तैयार नहीं थे। कारोबारी जावेद ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना और उसके बाद बर्ड फ्लू की वजह से प्रयागराज में ही दर्जन भर से ज्यादा पोल्ट्री फार्म बंद हो गए। इस वजह से बहुत से पोल्ट्री फार्म संचालकों ने चूजा नहीं डाला। अब होली पर डिमांड होने से बड़ी राहत मिली है। मोतीमहल के पास मुर्गा महल के आतिफ ने बताया कि डिमांड एकाएक बढ़ी है। एक दिन में ही 500 से ज्यादा मुर्गों की बिक्री हो जा रही है।