फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली के दर्शन को उमड़े भक्त 

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा शुक्रवार को हनुमानजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ एवं निशान चढ़े। शृंगार दर्शन करने को श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक लगा रहा। 
विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में बजरंगबली का बहुरंगी फूलों, फलों से शृंगार किया गया। महाआरती के बाद सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन हुए। निशान चढ़ाने के लिए मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा। जयकारों से संगम क्षेत्र गूंजता रहा। दारागंज स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।

108 बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। उसके बाद बहुरंगी फूलों से मनोहारी शृंगार, महाआरती तदुपरांत भंडारा हुआ। श्री श्री हनुमत निकेतन ट्रस्ट की ओर से लूकरगंज जीटी रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सामूहिक सुंदरकांड का पाठ और आरती हुई। भजन संध्या के उपरांत भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें