फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर याचिका दाखिल

Wed, 25 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के गिरफ्तार होने के बाद मंगलवार को आंदोलन सड़क पर तो नहीं दिखा लेकिन तैयारी भीतर ही भीतर चलती रही। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थी रवि कुमार शर्मा ने कोर्ट में याचिका दाखिल की तो भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने बुधवार से क्रमिक अनशन का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों ने भर्ती की सीबीआई से जांच करवाने और 27 मार्च को प्रस्तावित मेडिकल परीक्षण को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आजाद पार्क में हुई बैठक में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा भी गया। बैठक में ही अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। बैठक में कुंवर साहब सिंह, विपिन कुमार, नीरज पांडेय, रवि कुमार शर्मा, अखिलेश पटेल, राकेश कुमार, नितिन कांत, राजकुमार, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।


सिपाही भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को सामाजिक एकता परिषद की भी बैठक हुई। अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया है कि वे हाईकोर्ट को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी भावना से अवगत कराएंगे। पोस्टकार्ड भेजने के अभियान से पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को जोड़ा जाएगा। बैठक में श्रीनारायण यादव, माता प्रसाद, विनोद कुमार, सुनील गुप्ता, बृजेश, विनीत, जयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि मार्ग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में धांधली पर चर्चा हुई। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. उमेश द्विवेदी, भास्कर मिश्रा, दीपक मिश्र, विक्रांत सिंह, राज सिंह, संतोष पांडेय, वैभव कृष्ण, विवेक, कौटिल्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें