फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण, दुराचार व जबरन शादी कर हाईकोर्ट से संरक्षण लेने वाले आरोपी की याचिका खारिज

Thu, 09 Sep 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

व्यक्तिगत स्वतंत्रता के नाम पर अपराध से बचने वालों को संरक्षण देने में कोर्ट बरते सावधानी : हाईकोर्ट
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिग लड़की का अपहरण कर डरा-धमकाकर शादी करने के बाद याचिका दायर कर संरक्षण प्राप्त करने को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करार दिया है। कहा है कि कोर्ट को सावधान रहने की जरूरत है कि कोई व्यक्तिगत स्वतंत्रता के नाम पर अपराध से बचने का उपाय न करने पाए। कोर्ट ने अपहरण, दुराचार व जबरन शादी करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के उमाशंकर मौर्य व रमाशंकर मौर्य की याचिका पर दिया है। पीड़िता जब आरोपी के चंगुल से बचकर आई तो उसने एफआईआर दर्ज कराई तथा मजिस्ट्रेट को अपने बयान में आरोपों को दुहराया। उसने कहा कि अपनी जाति के लड़के से 10 दिसंबर 20 को सगाई हुई और 24 मई 21 को शादी होने वाली थी। उससे पहले याचियों व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। छूटी तो 16 जून 21 को एफआईआर दर्ज कराई।

अपहरण के बाद 12 मार्च 21 को हाईकोर्ट में पीड़िता के नाम से याचिका दायर कर संरक्षण आदेश ले लिया कि उन दोनों के शांतिपूर्ण जीवन में कोई हस्तक्षेप न करने पाए। कोई परेशान करे तो एसएसपी संरक्षण दें। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कर याची ने कोर्ट के साथ धोखा किया है। कोर्ट ने प्राथमिकी पर हस्तक्षेप से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें