फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होगा एसआरएन का पुराना गेट, विरोध, गहमागहमी

Sat, 22 Sep 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गेट demo
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल का पुराना गेट स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यहां पक्की दीवार बनाई जाएगी। इस निर्णय पर दवा की बिक्री पर असर पड़ने से सहमे दवा विक्रेताओं ने शुक्रवार को डिप्टी सुपरिटेंडेंट का घेराव किया। आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों की साजिश के तहत दीवार बनाई जा रही है, वे ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में नया द्वार बनने के बाद से ही पुराना गेट जंजीर लगाकर बंद कर दिया गया। बंदी के बाद भी यहां से लोग निकलकर दवा, पैथालॉजी के साथ चाय-नाश्ते की दुकानों तक जाते हैं। यहां से दिन भर आवाजाही रहती है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक निर्णय के तहत आवास विकास के इंजीनियर और ठेकेदार पुराना गेट हटाकर दीवार का निर्माण करने पहुंचे तो बाहर के दुकानदारों ने विरोध करते हुए उन्हें भगा दिया। करीब 50 की संख्या में जुटे दवा विक्रेताओं के साथ अन्य लोगों ने एसआईसी दफ्तर घेर लिया। वे नारेबाजी करने लगे।

विरोध कर रहे लोगों को बताया गया कि प्राचार्य लखनऊ और एसआईसी कमिश्नर की बैठक में गए हैं। इस पर लोगों ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट गौतम त्रिपाठी का घेराव कर ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर स्थित निजी मेडिकल स्टोर संचालक व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते गेट बंद कर दीवार बनवाने की साजिश कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि सरकारी दवा एजेंसियों के आने के बाद अस्पताल परिसर से निजी दवा की दुकानें हटाएं फिर दीवार बनवाएं। दुकानदारों को प्राचार्य से वार्ता करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पखवाड़े भर पहले एडीएम कुंभ के साथ आई टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर पुराना गेट बंद करने का निर्देश दिया था। उधर जिलाधिकारी ने भी कुंभ कार्यों की समीक्षा के  दौरान एडीएम सिटी को निर्देश दिए थे कि अविलंब अस्पताल का पुराना गेट बंद करा दीवार निर्माण कराया जाए। विरोध करने वालों का बलपूर्वक हटाने का भी निर्देश दिया गया था। उधर, दो महीने पहले मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर आई लोक लेखा समिति ने भी परिसर में निजी मेडिकल स्टोरों के संचालन पर आपत्ति जता उन्हें हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें