फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया पुरोहित की हत्या का खुलासा, छींटाकशी के विरोध में हुई थी हत्या

Wed, 18 Mar 2020 01:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थरवई के कोड़सर गांव में एक दिन पहले पुरोहित अवधेश मिश्र की हत्या छींटाकशी के विरोध में हुई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी मुकेश पासी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोड़सर गांव में एक दिन पहले पुरोहित अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मुकेश, गुंडा व सुल्तान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही तीनों भाग हुए थे। एसपी गंगापार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी मुकेश पासी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने दोस्तों गुंडा पासी व सुल्तान पासी के साथ अवधेश मिश्रा के खेत में मटर खाने गया था।

इस दौरान वहां उनके घर की महिलाएं मौजूद थीं। जिस पर उसने व उसके साथियों ने छींटाकशी शुरू कर दी। महिलाओं के शोर मचाने पर अवधेश व परिवार के अन्य लोग आ गए और विरोध करने लगे। तभी सुल्तान के ललकारने पर गुंडा पासी ने असलहा निकालकर अवधेश पर फायर झोंक दिया। वह लहूलुहान होकर गिरे तो मुकेश न उनके सिर में गोली दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें