कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 23 एवं 26 मार्च से शुरू हो रही बीटीसी, डीएलएड की अलग-अलग सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से बीटीसी 2013, बीटीसी 201 एवं 2015 (सेवारत मृतक आश्रित) डीएलएड 2017, 2018 एवं डीएलएड 2019 प्रथम सेमेस्टर की 23 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।
इसके साथ ही बीटीसी बैच 2013, बीटीसी 2014, 2015 (सेवारत मृतक आश्रित), डीएलएड 2017 (अवशेष, अनुत्तीर्ण ) डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर की 26 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा स्थगित कर दी है।