बदमाशों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से की छिनैती
भीरपुर। थाना क्षेत्र करछना के नचकोल का पूरा गांव के पास बदमाशों ने बुधवार शाम को एक गैस एजेंसी के मैनेजस के साथ 57 हजार रुपये की छिनैती कर ली। सूचना पाकर मौके पर सीओ व एसओ करछना पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया के बदमाश पहले से ही वहां घात लगाए हुए थे।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय निवासी रेखा सोनकर की कौंधियारा के जोगनई गांव में रेखा इंडियन गैस एजेंसी है। एजेंसी को गोदाम बेनीपुर गांव में है। बुधवार शाम को वह अपने भतीजे रितेश सोनकर के साथ शहर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह नचकोल का पूरा गांव थाना करछना के पास पहुंची थी कि तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और भतीजें के पास मौजूद बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित रितेश सोनकर ने बताया कि बैग में एजेंसी व गोदाम से इकट्ठा हुए 57 हजार रुपय नगद था। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ करछना राजेंश कुमार यादव व इंस्टपेक्टर करछना टीका राम वर्मा पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं घटना स्थल पर एक बदमाश का जूता को पुलिस को मिला है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद