इलाहाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति ने तमाम निगमों के अधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। शाकिर अली के सभापतित्व मेें समिति ने विद्युत समेत दर्जन भर निगमों के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर निर्माण कार्यों की स्थिति को जांचा परखा।
समिति ने यूपीपीसीएल केअधिकारियों को निर्देशित कि वे पूर्ण व अपूर्ण निर्माण कार्यों की सूची उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान सेतु निगम की ओर से नैनी रेलवे स्टेशन के पास आरओबी, टोंस नदी, लालतारा व पाल पट्टी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल, बैरगिया नाला व वरुणा नदी पर निर्माणाधीन पुल के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। समिति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन निर्माण कार्यों के लिए कोई रिवाइज बजट किसी भी सूरत में न तैयार किया जाय जो बजट मुहैया कराया गया है, उसी से कार्य पूरा कराया जाय। जल निगम की ओर से संचालित 16 पेयजल योजनाओं को दिसंबर से पहले पूरा करा लिया जाए।