फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झूंसी व्यापार मंडल ने 15 किलोमीटर पैदल चलकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, दस सूत्री मांगें रखीं

विज्ञापन
प्रयागराज जिले के डीएम मनीष वर्मा को झूंसी से संबंधित समस्याओं को लेकर पैदल यात्रा का शुभारंभ क
विज्ञापन
झूंसी व्यापार मंडल ने शनिवार को आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के लाल चौक चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली। अध्यक्ष सूरज सोनकर की अगुवाई में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन डीएम मनीष वर्मा को सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के जल्द निपटारे की मांग की गई है।
विज्ञापन


व्यापारी लगभग 15 किमी पैदल चलकर डीएम दफ्तर पहुंचे। ज्ञापन में शास्त्री पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई है। नगर निगम के नए विस्तारित क्षेत्रों में गृह और जलकर में वृद्धि का विरोध भी शामिल है।
झूंसी में एक फायर ब्रिगेड उप-केंद्र की स्थापना की मांग की गई। गंगापार क्षेत्र में हृदय व बहु-विशेषज्ञता सरकारी अस्पताल बनाने पर जोर दिया गया। ऑनलाइन कारोबार में संशोधन की आवश्यकता बताई गई।
विज्ञापन

जनता और व्यापारियों के लिए अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। झूंसी में उद्योगों के विकास और अघोषित बिजली कटौती बंद करने, शास्त्री पुल से चकहरिहरवन तक वाहन पार्किंग स्थल और दो तिराहे बनाने की मांग की गई। कनिहार झील को जल्द विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
कई संगठनों का समर्थन
पैदल यात्रा को प्रयाग व्यापार मंडल, कटरा व्यापार मंडल और अतिथि गृह संघ का समर्थन मिला। दारागंज व्यापार मंडल, बैटरी कल्याण संघ और प्रयागराज मिशनरी व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दिया। कई अन्य सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने भी इस पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें