फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 139 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी मेजा के अंतर्गत 139 बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। बूथों पर बच्चों के लिए टॉफी, टोपी और गुब्बारे की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ बैठक कर पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिया। रविवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की ओर से बूथों पर बच्चों के लिए टॉफी, टोपी और गुब्बारे की व्यवस्था की जाएगी। जिन कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बूथों पर जिम्मेदारी दी गई है वह समय से पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीएचसी की तीन टीमें गठित की गई हैं जो बूथों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें