फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ में बसना पुल के नीचे दरकी जमीन, भीषण जाम में घंटों फंसे रहे वाहन

Sat, 02 Jan 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : फाफामऊ में भीषण जाम में फंसे लोग। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
फाफामऊ में बसना नाला पर बने पुल के अंतिम खंभे के नीचे शनिवार की दोपहर मिट्टी दरक गई। पता लगते ही  पुल पर तुरंत ट्रैफिक रोक दिया। बगल में दूसरे पुल से कस्बा होते हुए आवाजाही शुरू की गई लेकिन कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। जाम फाफामऊ कस्बे से होते हुए फाफामऊ पुल और तेलियरगंज तक पहुंच गया।
विज्ञापन


हालात इतने बेकाबू हो गए कि फाफामऊ पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। देर रात स्थिति काबू में आई हालांकि बसना पुल की रिपेयरिंग नहीं हो पाई। जानकारों का कहना है कि मरम्मत में एक दो दिन लग जाएंगे। उसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।

फाफामऊ से लेकर मलाक हरहर तक लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौडीकरण कराया जा रहा है। इसी के तहत कस्बे से सटे बसना पुल का भी चौड़ीरण किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे पुल के अंतिम खंभे के नीचे मिट्टी दरक गई। सड़क के नीचे की काफी मिट्टी नाले में गिर गई। जिससे काम करा रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभाग को दी। आनन फानन में इधर से आवागमन को रोक दिया गया। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से आने जाने वाले वाहनों को फाफामऊ कस्बे की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


धीरे धीरे वाहनों की कतार तेलियरगंज से गद्दोपुर तक लग गई। जाम इतना ज्यादा हो गया था फाफामऊ पुल पर वाहन पूरी तरह से रुक गए थे। शाम को पांच बजे के बाद पुलिस ने फाफामऊ और तेलियरगंज दोनों ओर से चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। सैकड़ों लोगों ने पैदल ही पुल पार किया। घंटों यही स्थिति बनी रही। रात में आठ बजे के बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो चार पहिया वाहनों का भी आवागमन शुरू कर दिया गया। बसना पुल पर आवागमन पूर्णतया बन्द कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुल की मरम्मत का काम एक दो दिन तक चलता रहेगा। तब तक दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें