Prayagraj News : वंदेभारत की चौथी वर्षगांठ पर जंक्शन पर यात्रियों को दिया गया गुलाब का फूल।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत के अब तक के सफर को दिखाने के लिए एक बड़ी होर्डिंग भी लगाई गई। इसमें पहली वंदे भारत से लेकर अभी हाल ही में शुरू हुई दसवीं वंदे भारत के चलने की तिथि और उसके गंतव्य स्टेशन को भेजा गया है। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय सिंह ने वंदे भारत के सफर के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन- 18 भी कहा जाता है, वह एक इलेक्ट्रिक मल्टी-यूनिट, सेमी हाईस्पीड ट्रेन है।
इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन इसे अभी अधिकतम 130 की ही रफ्तार से चलाई जा रही है। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 52 सेकेंड का ही समय लगता है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम शशि भूषण, डा. अमित मालवीय, अमित सिंह, रागिनी सिंह, एसजे रहमानी, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : वंदेभारत की चौथी वर्षगांठ पर जंक्शन पर काटा गया केक।
- फोटो : अमर उजाला।
10.5 माह में 6.24 लाख ने किया सफर
वंदे भारत प्रयागराज मंडल की लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में वर्तमान वित्तीय वर्ष के 10.5 माह में 6.24 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष के 228 दिन में डाउन वंदे भारत 184 दिन एवं अप वंदेभारत 177 दिन समय पर चली। मई, सितंबर, नवंबर 22 और इस वर्तमान माह फरवरी में वंदे भारत एक भी दिन लेट नहीं हुई।