पत्नी, दो बच्चों को गोली से उड़ाकर की खुदकुशी
16 मई 2020 को पड़िला स्थित ग्रुप कमांड सेंटर में सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार यादव ने पत्नी विमला यादव, बेटे संदीप और बेटी सिमरन की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। उसने तीनों को पहले गोली से उड़ा दिया और फिर फांसी पर लटक गया था।
पत्नी-बेटे को मारकर फांसी लगाई
27 अक्तूबर 2019 को पुलिस लाइन में रहने वाले गोविंदनारायण ने पत्नी चंद्रा देवी और बेटे सोनू की हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पुलिस विभाग में फॉलोअर गोविंदनारायण ने घरेलू कलह और बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया था।
पत्नी को मारा, फिर खुद चुन ली मौत
25 मार्च 2021 को घूरपुर के बलापुर गांव में रहने वाले सरवन ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पेड़ पर बनाए फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों के शव कुछ दूरी पर मिले। पत्नी की हत्या से पहले उसने पुलिस को फोन कर जुर्म कबूला और यह भी कहा कि वह जान देने जा रहा है।