फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन का पारा बरकरार, लू ने झुलसाया

Thu, 21 Apr 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अप्रैल में नए रिकार्ड बना चुकी दिन की गर्मी से लोग परेशान ही थे अब रात की गर्मी भी नए रिकार्ड बनाकर सताने लगी है। मंगलवार की रात का पारा अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन में गर्मी अपने पुराने स्तर पर बरकरार है। दिन में पारा मंगलवार के 45.2 डिग्री सेल्सियस से 0.1 डिग्री बढ़कर बुधवार को 45.3 रिकार्ड किया गया। दो दिनों से पारा 45 रहने से शहर में निमभन वायुदाब का क्षेत्र बना रहा।
विज्ञापन


इससे शाम को आसमान में बादल छा गए।
पारा मंगलवार को 45.2 डिग्री सेल्सियस पर था। शहरी अनुमान लगा रहे थे कि बुधवार को भी पारा और चढ़ेगा। उनका अनुमान सही निकला। पारा पहले की तरह 45.3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे शहरियों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल पड़ रहा था। इसके साथ रात भी उन्हें भारी पड़ने लगी। पारा सोमवार की रात जहां 25.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार की रात करीब दो डिग्री बढ़कर यह 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों का रात की नींद भी गायब हो गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पारा आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें