अंजुमन उश्शाके मदीना नवजवान कमेटी की ओर से जश्न ईद मिलादुन नबी का 40 वां दो रोजा जलसा अकबरपुर चौराहे पर 21 अप्रैल से शुरू होगा। अध्यक्ष मो.अनवर के मुताबिक जलसे में जाने-माने शायर हजरत अली की शान में कलाम पेश करेंगे। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दमाद और मुसलमानों के चौथे खलीफा हजरत अली की यौमे पैदाइश पर 21 अप्रैल को दरियाबाद स्थित मस्जिद इमामे रजा में तरही महफिल होगी।
संयोजक डा. मो.सिब्तैन के मुताबिक कार्यक्रम रात आठ बजे कलामे पाक की तिलावत से शुरू होगा।
अंजुमन मुहिब्बाने अहले-बैत की ओर मौला अली की याद में करेली स्थित ई 21/28 (निकट हीरा पैलेस) में जश्ने विलादत मौला अली शनिवार को सुबह नौ बजे मनाया जाएगा। संयोजक सैयद फैजान वारसी के मुताबिक कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत अल्लामा मौलाना सैयद फराज वारसी करेंगे। मुंबई से आए मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शफीक हनफी ‘अहले सुन्नत में शख्सियते मौला अली’ विषय पर व्याख्यान देंगे। सैयद जलाल मोईउददीन बनारसी, निजाम शाकरी सुल्तानपुरी नातख्वानी पेश करेंगे। संचालन सुल्तानपुर के अशरफी करेंगे।
कंजुल उलूम में दस्तारबंदी कल
बक्शीकलां, दारागंज स्थित मदरसा अरबिया कंजुल उलूम में 22 अप्रैल को ईशा की नमाज के बाद रात नौ बजे से दस्तारबंदी होगी। इसमें चार आलिम, छह कारी और दस हाफिजों को दस्तारबंदी के बाद सनद दी जाएगी। मौलाना मोहम्मद अहमद मजाहिरी के मुताबिक सरपरस्ती मौलाना कमरुज्जमा करेंगे। कार्यक्रम में मुफ्ती शकील सीतापुरी, मौलाना इरफान, मुफ्ती हबीबुर्रहमान आदि शामिल होंगे।