फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि बनी इनरवव्हील क्लब अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। पूर्व अध्यक्ष तमन्ना आहूजा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि गुप्ता को कॉलर पहना कर पद का दायित्व सौंपा। इसके बाद नई टीम का गठन किया। जिसमें मीना गुप्ता-आराधना टंडन उपाध्यक्ष, तान्या ढल सचिव, प्रीति अग्रवाल कोषाध्यक्ष, ममता अग्रवाल आईएसओ और शालिनी अग्रवाल को संपादक चुनी गईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही दीप्ती गुप्ता, नीलू सिन्हा, सीमा सिंघल, नूपुर कपूर, सीमा गर्ग, किरन आगा, आलोशी अग्रवाल, रोनू केला और सुमन सिंह कार्यकारी सदस्य बनाई गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता किरन चावला ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। शालिनी अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा खंडूजा और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मीना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें