फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक मतदान के लिए हाईकोर्ट बार तैयार

Thu, 09 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार नौ जुलाई को सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी, हाईकोर्ट के महानिबंधक तथा डीएम और एसएसपी ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ ही इलेक्ट्रानिक निगरानी प्रणाली की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे मतदान केंद्र के साथ ही पूरे हाईकोर्ट परिसर में लगाए जाएंगे। पुलिस की एक मोबाइल कैमरा वैन भी मौजूद रहेगी जो हर ओर निगाह रखेगी। प्रशासन की ओर से चार मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है जो मतदान सकुशल संपन्न कराने में मदद करेंगे। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, आरएएफ के अलावा पुलिस फोर्स भी दी जाएगी। डॉक्टरों की एक टीम भी एंबुलेंस के साथ पूरे समय मौजूद रहेगी।

गेट संख्या पांच से मतदान स्थल पर छाया की व्यवस्था निर्वाचक मंडल द्वारा की गई है ताकि बारिश या धूप से मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। हनुमान मंदिर से लेकर मध्यस्थता केंद्र तक प्रत्याशियों के पंडाल लगाने पर मनाही है। मतदान के लिए कुल 15 बूथ बनाए गए हैं। इसमेें से बूथ संख्या एक से तीन तक आजीवन सदस्यों के लिए हैं शेष 12 बूथ सामान्य सदस्यों के लिए होंगे। मतदाता गेट संख्या छह से प्रवेश करेंगे। मतदान के समय हाईकोर्ट बार का फोटो युक्त परिचयपत्र और उसकी एक फोटोकॉपी रखना अनिवार्य होगा। अधिवक्ता के ड्रेस में ही मतदान की इजाजत दी जाएगी। मतदाता सूची से फोटो पहचानपत्र का मिलान करने के बाद ही बैलेट पेपर दिए जाएंगे। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर उम्मीदवारों के तंबू कनात गड़ने लगे हैं। गेट संख्या तीन और हनुमान मंदिर से पत्थर गिरजाघर वाली सड़क तथा अंबेडकर मूर्ति चौराहे से लेकर बाल्मीकि चौराहे वाली सड़क पर उम्मीदवार अपने-अपने तंबू लगा रहे हैं ताकि मतदाताओं के बैठने तथा खानेपीने का इंतजाम किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें