फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नगर प्रशासन निगरानी के लिए 18 स्थानों पर लगाएगा सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय की ओर से कस्बा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ व हाईटेक करने का निर्णय लिया गया है। अपराध पर लगाम कसने व नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरा कस्बा अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

नगर प्रशासन ने इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके तहत सीमाओं, संवेदनशील तथा सार्वजनिक स्थानों पर ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले अत्याधुनिक कैमरे और एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।


तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार कस्बे की सीमाओं और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में हाई-डिफनिशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सामान्य कैमरों के इतर यहां लगने वाले कैमरे वीडियो के साथ मौके की आवाज भी रिकॉर्ड करेंगे।
विज्ञापन

इससे किसी भी तरह के विवाद, छेड़खानी या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को जांच के लिए पुख्ता सबूत मिल सकेंगे। निगरानी के लिए पुलिस बूथ तिराहा, हनुमान चौराहा, इब्राहिमपुर समेत 18 प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन कैमरों का संचालन नगर पंचायत कार्यालय में बनने वाले कंट्रोल रूम से किया जाएगा।



लगेगी एलईडी स्क्रीन
टाउन एरिया प्रशासन ने सुरक्षा के साथ राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। कस्बा के प्रमुख स्थान हनुमान मंदिर चौराहा एवं पुलिस बूथ तिराहा पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीनों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष आयोजनों का लाइव प्रसारण तो होगा ही, साथ ही विज्ञापन प्रसारित कर नगर पंचायत अपनी आय में वृद्धि भी करेगा।



बोले अफसर
- सुरक्षा एवं राजस्व बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। कैमरों से नगर की निगरानी होगी और एलईडी से सरकारी योजनाओं का प्रचार। जिलाधिकारी से मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।
- पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, लालगोपालगंज।


- आमजन को सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरों से महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ेगी। नगर को स्मार्ट बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।
विज्ञापन


- जुलेखा, अध्यक्ष नगर पंचायत लालगोपालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें