फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र के भवन के ध्वस्तीकरण का मामला : जमीन के पूरे हिस्से के मालिकाना हक को लेकर भी सवाल 

Fri, 06 Nov 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित जिस मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, उसकी जमीन के मालिकाना हक को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में से महज 40 फीसदी जमीन का स्वामित्व ही विधायक या उनके परिजनों के पास है। पीडीए अफसरों का कहना है कि शेष हिस्से पर अवैध कब्जे की आशंका है। जिसकी पृथक से जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
पीडीए अफसरों ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि जिस जमीन पर मकान का निर्माण कराया गया, वह विजय मिश्र की पत्नी रामलली व सास इंद्रकली के नाम है। 1995 में इस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। हालांकि यह भी बात सामने आई है कि करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली इस भूमि में से महज 190 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि शेष जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया। जोनल अफसर सत शुक्ला का कहना है कि इस मामले की पृथक जांच कराई जाएगी। अवैध कब्जे की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ पीडीए की ओर से विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

2009 में हो चुका है कुर्क

विजय मिश्र केजिस मकान पर बृहस्पतिवार  को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, वह पहले ही सील किया जा चुका है। 2009 बसपा शासनकाल में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इसे कुर्क कर सील किया था। आरोप है कि 2012 में सपा सरकार बनने केबाद विजय मिश्र ने दबंगई के बल पर सील तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। हालांकि 2017 में भाजपा सरकार बनने केबाद एक बार फिर इस मकान को सील किया गया। इस मामले में उसकेखिलाफ जार्जटाउन थाने में सरकारी सील तोड़ने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

कुल 78 मुकदमे हैं दर्ज

विजय मिश्र पर प्रयागराज, भदोही मिर्जापुर, वाराणसी व मेरठ जनपद में कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीनों पहले ही उसे उज्जैन से गिरफ्तार किय गया था। हाल ही में उसका नाम तब फिर चर्चा में आया था जब भजन गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उस पर भदोही में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि उसने जबरन अश्लील वीडियो चैट करने का भी दबाव बनया जिसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें