फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए जल्द शुरू होगा 10-10 रुपये लेने का अभियान

Fri, 02 Oct 2020 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर  निर्माण के लिए हर एक हिंदू की सहभागिता हो इसके लिए ट्रस्ट के निर्देश पर जल्द ही 10-10 रुपये लेने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद लखनऊ क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को प्रयागराज में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नेतृत्व में होने जा रही है। बैठक में मंदिर निर्माण के साथ ही आगामी कई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल  अयोध्या आंदोलन के दौरान विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल के नेतृत्व में प्रयागराज से एक विशेष अभियान की शुरूआत की हुई थी। इस दौरान लाखों की संख्या में हिंदुओं से इस आंदोलन के लिए सवा-सवा रुपये का दान किया था। इसके लिए  विहिप कार्यकर्ताओं की टोली देश भर में घूमी। यह अभियान वर्ष 1989 में प्रयागराज में हुई धर्म संसद के बाद  देश भर में चला। अब जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हो चुका है तो मंदिर निर्माण में हर एक हिंदू की सहभागिता हो इसके लिए दस-दस रुपये की सहयोग राशि लिए जाने का अभियान जल्द शुरू होगा।

इस अभियान को लेकर प्रयागराज में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय लखनऊ क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार दो अक्तूबर को लेंगे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल बताते हैं कि देश में ऐसे बहुत से लोग है जो मंदिर निर्माण का पूरा खर्च उठाने को तैयार हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। विहिप की मंशा है कि मंदिर निर्माण में हर एक हिंदू परिवार का अंशदान हो। इसके लिए विहिप के कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों में भ्रमण कर 11 करोड़ हिंदुओं से संपर्क करेंगे। मंदिर निर्माण में सभी का अंशदान हो इसी वजह से यह अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। इसकी घोषणा श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें