क्षेत्र के आनापुर निवासी किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे आदर्श त्रिपाठी ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेकभनोलॉजी (आईईआरटी) की प्रवेश परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तो नाते रिश्तेदार भी बधाइयां दे रहे हैं। आदर्श त्रिपाठी ने बेरावां स्थित राधा देवी बालिका इंटर क़ॉलेज से वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।
विद्यालय के प्रबंध संचालक डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि आदर्श शुरू से ही मेधावी था। उसने ससम्मान इंटर की परीक्षा पास की थी। पिता राजेंद्र त्रिपाठी कहते हैं, वह लगातार तैयारी कर रहा थ। इससे पहले भी वह आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल कर चुका है ले्किन प्रशिक्षण में प्रवेश नहीं लिया था। आदर्श ने बताया कि उसका लक्ष्य आईआईटी कालेज में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग करना है।