फाफामऊ थाने की गिरी हुई बाउंड्री वाल की फोटो
इस निर्माण कार्यों में कोताही कहा जाए या प्रकृति का प्रकोप। नवनिर्मित फाफामऊ थाने की चहारदीवारी शुक्रवार को गिर गई। बतादें कि इस थाने का अभी उद्घाटन तक नहीं किया गया है। ऐसे में निर्माण कार्यों में सवाल खड़े हो रहे हैं।
कस्बे में स्थित वर्तमान थाने में जगह कम होने के कारण कछार में नए थाने का निर्माण कराया गया था। महाकुंभ के पहले थाने के उद्घाटन की चर्चा थी लेकिन नहीं हो पाया। जबकि, थाना बनकर तैयार है। एक सप्ताह पूर्व गंगा में बाढ़ का पानी आने पर थाने में पानी भर गया था। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के दौरान लगभग 50 फीट लंबी चहारदीवारी गिर गई। स्थानीय लोगों ने जमीन के चयन पर भी सवाल उठाया। लोगों का कहना है कि बाढ़ हर साल आती है। ऐसे में तीन महीने थाने का कामकाज कैसे होगा। फरियादी कहां जाएंगे।