फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर के सामने रखा ‘बम’, मचा हड़कंप

Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

जार्जटाउन के लिडिल रोड पर रहने वाले पूर्व विधायक के घर के सामने शनिवार को बम रखे होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस पहुंची और फिर बम निरोधक दस्ते(बीडीडीएस) को भी बुलाया गया। बाद में पता चला कि यह किसी की शरारत थी। गिरीश चंद पांडेय उर्फ गामा पांडेय 2012 में मेजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इन दिनों वह जार्जटाउन के लिडिल रोड पर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार रात आठ बजे के करीब परिवार के लोगों ने घर के सामने गेंदनुमा चीज देखी जिसे चारों ओर से सुतली व टेप से बांधा गया था।

विज्ञापन


जिसके बाद खबर फैल गई कि किसी ने पूर्व विधायक के घर के सामने बमरख दिया है। सूचना मिली तो जार्जटाउन थाने की फोर्स पहुंच गई। इसके बाद सूचना देकर बीडीडीएस की टीम को भी बुलाया गया। रात नौ बजे के करीब बीडीडीएस की टीम पहुंची और इसके बाद ‘बम’ को खोला गया। तब पता चला कि यह किसी की शरारत थी। इसमें बल्ब के टुकड़े पड़े हुए थे। पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने जार्जटाउन पुलिस से शिकायत की है। जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने शरारतवश ऐसा किया। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें