शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बैसन पुरवा में सोमवार को बकरी चराने गई बालिका का कुएं में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बैसन पुरवा गांव निवासी अजय कुमार आदिवासी की बेटी आंचल (12) सोमवार को गांव से कुछ दूरी पर मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। दोपहर तक वापस घर न आने पर परिजन ढूंढते-ढूंढते कुएं की तरफ गए तो बकरियां इधर उधर चर रही थी लेकिन आंचल का कही पता नहीं चला।
आंचल पानी का डिब्बा लेकर गई थी जो कुएं के पास पड़ा था। तब मां को शक हुआ कि कही कुएं के अंदर तो नहीं है। कुएं में पानी अधिक होने के कारण उसमें कांटा डाला गया। उसमें आंचल का शव फंसकर ऊपर आ गया। उसकी मौत पर परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। आंचल ने इस वर्ष कक्षा पांचवीं पास की है। वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी।