फोटो परिचय। मृत युवक अवनीशप्रताप सिंह की फोटो फाइल तथा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
कस्बे में रविवार देर रात मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर के पिलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि सवार दोनों बड़े भाई घायल हो गए।
सरांयममरेज थाना क्षेत्र के दयालापुर गांव निवासी दलजीत सिंह के घर में रविवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। इस दौरान रिश्तेदार को छोड़ने उनके तीन बेटे विक्रम सिंह, शनि सिंह व अवनीश प्रताप सिंह कार से प्रयागराज जंक्शन गए थे।
देर रात करीब 3 बजे लौटते समय हंडिया कस्बे में मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराते हुए फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गई।
इस दौरान चालक छोटा भाई अवनीश प्रताप सिंह (22) सहित दोनों भाई घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अवनीश प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक अविवाहित था तथा हंडिया कस्बा में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाता था। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।