सोशल मीडिया पर तमाशा बनी पति पत्नी की अनबन
- फोटो : डेमो फोटो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर सिरफिरे ने परिजनों से एक लाख रुपये रंगदारी मांगी है। शातिर ने छात्रा के मौसेरे भाई के मोबाइल पर कॉल कर और फेसबुक आईडी पर रकम की मांग की है। घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो परेशान हो गए। मामले की शिकायत आईजी और एसएसपी से की। अफसरों के आदेश पर शिवकुटी पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कौशांबी मंडी परिषद के एक कर्मचारी का परिवार शहर में स्टेनली रोड पर रहता है। उसकी बेटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा का मौसेरा भाई धूमनगंज के झलवा में रहता है। चार सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने मौसेरी बहन को लेकर अश्लील बात की तो उसने विरोध किया। इस पर छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी दी। उस समय मौसेरे भाई ने ध्यान नहीं दिया। दोबारा 18 सितंबर को मौसेरे भाई के फेसब़ुक आईडी पर छात्रा के नाम से बनी फेसबुक की फेक आईडी से मैसेज आया। फेसबुक के प्रोफाइल पर छात्रा की फेक फोटो लगी थी। उसने धमकाया कि एक लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा दो। वरना तुम्हारे बहन की अश्लील फोटो वायरल कर समाज में कहीं रहने लायक नहीं छोड़ुंगा। आरोपी ने कटरा की एक बैंक का खाता नंबर भी दिया। मौसेरे भाई ने इस बात की जानकारी अपने मौसा को दी। तब छात्रा ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले एक लड़के ने कुछ दिन पहले बताया था कि वारिज नामक का लड़का तुम्हारे बारे बहुत जानकारी करता है। तुम्हारा मोबाइल नंबर मांग रहा था। छात्रा ने दोस्त की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। ब्लैकमेलिंग की घटना से परेशान छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत आईजी और एसएसपी से की। शिवकुटी एसओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि शिक ायत पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।