फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आंदोलन 11वें दिन भी जारी, किसान पैदल जाएंगे सीएम से मिलने

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर गौहनिया ओवरब्रिज के पास सत्याग्रह आंदोलन कर रहे किसानों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देने से आहत किसान नेता पैदल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


गौहनिया बाईपास पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन (किसान) के सत्याग्रह आंदोलन के 11वें दिन शुक्रवार को सत्याग्रह स्थल पर जुटे संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की। उनका कहना है सत्याग्रह के 11 दिन हो गए लेकिन ज्ञापन में उल्लिखित छह सूत्रीय मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राजीव चंदेल ने आरोप लगाया कि बारा प्रशासन निरंकुश हो चुका है। एसडीएम व तहसील के अधिकारियों से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ चर्चा कर दो दिसंबर को पैदल लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सत्याग्रह आंदोलन में किसान नेता गुलाब ग्रामीण, मंडल अध्यक्ष मंजूराज आदिवासी, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोरमा आदिवासी, ब्लॉक अध्यक्ष मेजा शंकराचार्य भूर्तिया, खेमराज सिंह, सीता आदिवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें