फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जंगली सुअर के हमले में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा में शौच के लिए जंगल की ओर गए युवक की जंगली सुअर के हमले में माैत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शृंग्वेरपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के निहाल सिंह का पूरा कल्याणपुर गांव निवासी रिंकू सरोज (20) पुत्र देवनारायण सरोज बृहस्पतिवार देर शाम जंगल की ओर शौच करने गया था। इसी दौरान उस पर जंगली सुअर ने पीछे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात रिंकू की मौत हो गई।
उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। तीन भाइयों में सबसे छोटा रिंकू मजदूरी करता था। पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए पंजाब गए हैं। मां गीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मऊआइमा थाने के एसएसआई बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें