फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी माड्यूल : एमबीए की पढ़ाई कर चुका है जीशान, पांच माह पहले दुबई से लौटा था 

Wed, 15 Sep 2021 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिवारवालों का कहना है कि पढ़ाई पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही उसकी दुबई में नौकरी लग गई थी। जिसके बाद वह यहां से चला गया था। लॉकडाउन में कोरोना के चलते वह नौकरी छोड़कर वापस घर आ गया। इसके बाद खजूर का कारोबार करने लगा। वह ऑनलाइन भी खजूर बेचने का ऑर्डर लेकर इसकी सप्लाई करता था।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन के आरोप में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी जीशान कमर पांच महीने पहले ही दुबई से लौटा था। शुआट्स से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद उसकी दुबई में नौकरी लग गई थी। हालांकि लॉकडाउन के दौरान वह घर वापस चला आया था और फिर खजूर बेचने का ऑनलाइन कारोबार करने लगा था। उधर उसके घरवालों ने जीशान को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है।  करेली के सी ब्लॉक, जीटीबी नगर में रहने वाला जीशान अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता का नाम कमरुलजमा और मां का नाम शमीमा बेगम है। तीन बहनें भी हैं और वह पिता की सभी संतानों में सबसे छोटा है। उसने नैनी स्थित शुआट्स से एमबीए की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन


परिवारवालों का कहना है कि पढ़ाई पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही उसकी दुबई में नौकरी लग गई थी। जिसके बाद वह यहां से चला गया था। लॉकडाउन में कोरोना के चलते वह नौकरी छोड़कर वापस घर आ गया। इसके बाद खजूर का कारोबार करने लगा। वह ऑनलाइन भी खजूर बेचने का ऑर्डर लेकर इसकी सप्लाई करता था।

बोले-पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं
पिता का कहना है कि जिस वक्त एटीएस की टीम उनके घर पर आई, जीशान कुछ काम कर रहा था। अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। जैसे ही दरवाजा खोला गया, सादे कपड़ों में पहुंचे लोग घर के भीतर घुस आए। आते ही उन्होंने जीशान के बारे में पूछा और उसे बुलाने को कहा। पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। जैसे ही जीशान बाहर आया वह उससे पूछताछ करने लगे। वह लोग अपने साथ किसी को लेकर आए थे, जिसे बाहर एक गाड़ी में बैठाया गया था। जीशान से सिर्फ इतना पूछा गया कि वह उसे पहचानता है। जैसे ही उसने हां में जवाब दिया, वह लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए। पूछने पर सिर्फ इतना बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। लेकिन इस बारे में जवाब नहीं दिया कि उसे किस मामले में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद घंटों उसकी कोई खबर नहीं मिली। शाम को उसके पकड़े जाने की खबर उन्हें सोशल मीडिया से मिली।
विज्ञापन

लैपटॉप, मोबाइल भी ले लिया कब्जे में
सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम ने घर से जीशान का मोबाइल व लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही घर में मिली कुछ पेन ड्राइव भी कब्जे में लीं हैं। परिवारवालों का कहना है कि काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। जीशान के पिता भी खाड़ी देश में ही रहकर नौकरी करते थे और साल भर पहले ही वह वापस आए।

हाल ही में हुई थी शादी
परिवारवालों ने यह भी बताया कि हाल ही में जीशान की शादी हुई थी। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि उसकी शादी कहां हुई थी। फिलहाल परिवारवालों का का कहना है कि जीशान पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह किसी से भी मतलब नहीं रखता था।

आस पड़ोस के लोग भी स्तब्ध
जीशान को हिरासत में लिए जाने से आसपास रहने वाले भी स्तब्ध थे। पहले तो वह कुछ बोलने को ही नहीं तैयार थे। बहुत कुरेदने पर इतना ही कहा कि कभी ऐसा लगा ही नहीं। जीशान बेहद सीधासादा था और सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखता था। घर में सबसे छोटा होने के कारण परिवार का लाडला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें