फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे का शव मिलने पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने उपद्रवियों को पीटा

Sat, 20 Feb 2021 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तीन दिन से लापता नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या की गई है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। शव लेने के लिए पुलिस और कॉलोनी के लोगों में झड़प हो गई। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली इलाके के सरोज चौराहा स्थित काशीराम कॉलोनी में तीन दिन से गायब 10 वर्षीय किशोर का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग का पहले अपहरण किया गया उसके बाद हत्या की गई। नाबालिग के सिर में चोट के निशान मिले हैं।

शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने विकास भवन रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस और कॉलोनी के लोगों के बीच छीना झपटी भी हुई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव के चलते कॉलोनी में भारी फोर्स तैनात की गई है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें