धूमनगंज में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर भाई संग मिलकर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सूबेदारगंज में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसकेमोबाइल पर बस्ती जिला निवासी महेंद्र शुक्ला का फोन आया। धीरे-धीरे वह लगातार फोन करने लगा जिससे उसकी बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने मिलने केलिए बुलाया। मना करने पर शादी का वादा किया। 16 दिसंबर 2020 को धोखे से बुलाकर सामान खरीदने केबहाने उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान में ले गया और फिर दुष्कर्म किया।
यही नहीं शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस से शिकायत पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। फोन पर आरोपी के भाई नरेंद्र कुमार शुक्ला ने भी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीडब्ल्यूडी में लिपिक केपद पर तैनात है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।