फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temperature : भीषण गर्मी का कहर जारी, कचहरी में गश खाकर गिरा अधिवक्ता, अस्पताल में हालत नाजुक

Thu, 30 May 2024 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार की शाम शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को फिर मौसम भट्ठी की तरह तपाने लगा। दोपहर में एक युवा अधिवक्ता कचहरी में पारिवारिक न्यायालय के पास अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन
कचहरी में एक अधिवक्ता हीट स्ट्रोक से अचेत हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में गर्मी का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। यह दशा कई दिनों से बनी हुई है। बुधवार की शाम शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को फिर मौसम भट्ठी की तरह तपाने लगा।

विज्ञापन









दोपहर में एक युवा अधिवक्ता कचहरी में पारिवारिक न्यायालय के पास अचेत होकर गिर गया। इससे वहां खलबली मच गई। लोगों छाये में लिटाकर पानी के छींटे मारे लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते अधिवक्ता अचानक गिर गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के चलते लोग बेहाल दिखे। 

विज्ञापन

अभी तीन से चार दिन सताएगी प्रचंड गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज में बुधवार का दिन अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस संग संगमनगरी प्रदेश में पहले स्थान पर रही। डॉ.शैलेंद्र राय के मुताबिक प्रयागराज के इतिहास में इतना गर्म दिन अब तक नहीं देखा गया। इससे पहले 30 मई 1994 में प्रयागराज ( इलाहाबाद) का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस था। उनका कहना है कि अभी तीन से चार दिन तक इसी तरह प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की खाड़ी से बन रहे चक्रवात की वजह से उत्तर पूर्व भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

वाहनों के प्रति बरतें सावधानी

भीषण गर्मी की वजह से कार में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मंगलवार को झूंसी पुल से एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई थी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, इसके पीछे की वजह गर्मी बताई जा रही है। विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए सुझाव दिए हैं...

कैसे करें बचाव

1-कार में गैस सामग्री न रखें
2-लाइटर न रखें
3-कार्बोनेटेड पेय पदार्थ न रखें
4-इत्र और उपकरण बैटरियां
5-कार की खिड़कियां थोड़ी खोलकर रखें
6-कार के फ्यूल टैंक को पूरा न भरें
7-शाम के समय कार में ईंधन भरें
8-दोपहर के समय कार से यात्रा करने से बचें
9-कार के टायरों को ज्यादा न भरें, खासकर लंबी यात्रा के दौरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें