अधिकारियों से शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
आरोप है कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने पर अन्य खरीदार यथांश केसरवानी, मोहित पाठक, ओमप्रकाश व बुद्धमती तिवारी पत्नी शिव विशाल तिवारी ने भी जबरन उसकी आराजी सहित चकमार्ग कब्जा कर निर्माण करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस व राजस्व कर्मियों ने निर्माण रुकवा दिया, लेकिन उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। वादी का आरोप है कि उपरोक्त लोगो ने अंश से अधिक जमीन का क्रय-विक्रय कर अवैध रूप से उसकी जमीन व चकमार्ग पर कब्जा किया है। इसी दौरान एयरपोर्ट थाने का गठन होने पर घटनास्थल का क्षेत्राधिकार थाना एयरपोर्ट को प्राप्त हो गया।
उधर आरोपियों ने उसकी जमीन से जबरन रास्ता निकाला और बिजली का खंभा लगवाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग भी करने लगे। शिकायत थाना एयरपोर्ट व अफसरों से किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। आरोप यह भी है कि शिकायत से नाराज आरोपी मारपीट पर अमादा हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की लगातार धमकी दे रहे हैं। एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में विधायक पूजा पाल से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई ,लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।