फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 92 फरियादियों ने मांगा न्याय

Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। जिला स्तरीय तहसील दिवस में मंगलवार को 92 फरियादियों ने डीएम और एसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई। अधिकारीद्वय ने सुनवाई करते हुए आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया। बचे हुए 84 शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस चायल में आयोजित हुआ। शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अखंड प्रताप सिंह ने किया। वह ठीक दस बजे तहसील दिवस पहुंचे। डीएम के पहुंचने के बाद शिकायतों का दौर शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में 92 फरियादियों ने शिकायत कर डीएम और एसपी से न्याय मांगा। अफसरों ने मौके पर निस्तारित होने लायक आठ फरियादियों की समस्याएं दूर की। बाकी की शिकायतों के लिए मातहतों को समय सीा के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार मिश्र, डीडीओ डीके दोहरे सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें