फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, साथी गंभीर

Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों बदनामा गांव निवासी मृतक रोशन कुमार भारतीया की फाइल फोटो। - फोटो : credit
विज्ञापन
धनसीपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर सोमवार को सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे युवक को भी चोटें आई है।
विज्ञापन

सरायइनायत क्षेत्र के बदनामा गांव निवासी रोशन कुमार भारतीय (16) रविवार शाम को उतरांव के मर्दापुर में मेले में गया था। देर होने के कारण वह अपनी मौसी के घर रुक गया था। सोमवार को सुबह वह अपने साथी राजू और विनय के साथ बाइक से घर लौट रहा था। वह धनसीपुर गांव के सामने पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में रोशन कुमार भारतीय और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए, विनय को भी चोटें आई हैं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजू का स्वरूपरानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें