होश आने पर सुनाई थी आपबीती
उसके दोनों हाथ बंधे थे। सुबह करीब पांच बजे जब होश आया तो आपबीती सुनाई। परिजनों का आरोप है कि बेटी को लेकर थाने जा रहे थे तो रास्ते में ठेकेदार के परिचित अरछा बरेठी निवासी विपुल मिश्रा ने रोक लिया। विपुल ने लोकलाज का भय दिखाया और बेटी का इलाज कराने की बात कहकर पुलिस के पास न जाने के लिए कहा। इनकार करने पर धमकी दी।
विपुल ही उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर कौशांबी के मंझनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गया। गुरुवार की रात बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में तीनों आरोपियों नदीम, आदर्श और विपुल पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी, अपहरण, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आदर्श पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। वह प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है।