प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण का आदेश 27 जून को जारी किया गया। लेकिन, जिले से कितने शिक्षकों का तबादला हुआ है यह स्पष्ट न होने के कारण शिक्षक परेशान हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रांतीय संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने बताया कि स्थानांतरण आदेश आए एक सप्ताह हो गया है लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह मालूम ही नहीं है। अभी तक शिक्षकों के तबादले की सूची भी कार्यालय में नहीं आई है। उन्होंने अपर शिक्षा निदेशक से मांग की कि ऑनलाइन स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने एवं कर्यभार करने की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत आदेश शीघ्र जारी करें। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ हजार शिक्षक स्थानांतरण आदेश जारी न होने के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।