फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती- राजकीय विद्यालयों में शीघ्र होगी एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती, मांगा गया रिक्त पदों का ब्यौरा

Tue, 07 Dec 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सूची मिलने के बाद विभाग भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग को अधियाचन भेजेगा। निदेशक ने कहा कि पूर्व में रिक्त पदों का ब्यौरा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा गया था जिस पर कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र ही एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने प्रदेश के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर उनके यहां रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। विद्यालयों में आरक्षणवार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है कि कितने सामान्य, ओबीसी, एससी, विकलांग पुरुष और महिला शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


सूची मिलने के बाद विभाग भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग को अधियाचन भेजेगा। निदेशक ने कहा कि पूर्व में रिक्त पदों का ब्यौरा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा गया था जिस पर कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था। इसके बाद पुन: सभी बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए समेकित अधियाचन तत्काल आयोग को भेजा जाना है। इसके मद्देनजर अपने मंडल के रिक्त पदों की सूचना नियमानुसार आरक्षण के साथ तत्काल विवरण भेजना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें