फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में फंसी राज्य विवि की शिक्षक भर्ती

विज्ञापन
Teacher recruitment of state university stuck in lock down
विज्ञापन
अप्रैल में प्रस्तावित था इंटरव्यू, अब अगले सत्र में भर्ती पूरी होने की उम्मीद
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बीच में रोकी गई स्क्रीनिंग की प्रक्रिया
प्रयागराज। लॉकडाउन के कारण प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि में शिक्षक भर्ती फंस गई है। राविवि में शिक्षकों के 76 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अप्रैल में इंटरव्यू कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया अगले सत्र में ही पूरी होने की उम्मीद है।
नए सत्र से राविवि को सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी स्थित नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। राविवि प्रशासन की योजना थी कि मौजूदा सत्र में शिक्षक भर्ती पूरी कर ली जाए, ताकि अगले सत्र से नए भवन में कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन शुरू कर दिया जाए, लेकिन अब इसमें बाधा आ रही है।
विज्ञापन

राविवि प्रशासन ने शिक्षक भर्ती के लिए पिछले साल आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चली थी। राविवि में प्रस्तावित शिक्षक भर्ती के तहत 38 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं, जबकि 19-19 पद एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के हैं। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद और एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के एक-एक पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। दिसंबर में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राविवि प्रशासन ने आवेदनों की स्क्रीनिंग भी शुरू करा दी थी।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग प्रक्रिया अंतिम दौर में थी कि इसी बीच कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा और देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे देखते हुए राविवि प्रशासन ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया रोक दी। फिलहाल अब सब कुछ ठप हो गया है और लॉकडाउन में राज्य विश्वविद्यालय भी पूरी तरह से बंद है। ऐसे में शिक्षक भर्ती अब अगले सत्र में ही पूरी होने की उम्मीद है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का कहना है कि राविवि खुलने के बाद ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें