फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्तीः रिमांड पर लिया जाएगा सरगना, एसटीएफ संग शिवकुटी पुलिस भी करेगी पूछताछ

Fri, 12 Jun 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सरगना केएल पटेल समेत अन्य आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लिए जाने की तैयारी है। विवेचना में जुटे एसटीएफ अफसरों की ओर से इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। खास बात यह कि सरगना केएल पटेल व लेखपाल संतोष बिंद से शिवकुटी पुलिस भी पूछताछ करेगी क्योंकि दोनों उसके मुकदमे में भी वांछित हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन फिलहाल सरगना समेत 11 आरोपी जेल में हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों का बयान भले ही पुलिस दर्ज कर चुकी हो लेकिन उनसे पूछताछ में कई अहम सुराग व इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई अन्य सदस्यों के नाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में एसटीएफ टीम सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

उधर, शिवकुटी पुलिस भी केएल पटेल व एक अन्य आरोपी संतोष बिंद को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। दरअसल फरवरी 2019 में शिवकुटी थाना क्षेत्र में पकड़े गए गिरोह के मामले में भी दोनों वांछित थे। सोरांव पुलिस ने जिस दिन सरगना व संतोष बिंद को जेल भेजा, शिवकुटी पुलिस ने भी अपने मुकदमे में उनका रिमांड बनवा लिया था। ऐसे में अब शिवकुटी पुलिस भी उनसे पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें