पांच लाख से अधिक मरीजों को मेले में मिली ओपीडी की सुविधा
डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत 12 सेक्टरों के अस्पतालों में अब तक ओपीडी में लगभग 5,47,222 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही अब तक 4,64,272 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और लगभग 4,998 माइनर ऑपरेशन और 14 मेजर ऑपरेशन मेले के अस्थाई अस्पताल में किए गए हैं। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान मेला अस्पताल में 15 डिलिवरी भी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ और घुटन के पीड़ित हुए कई गंभीर हृदय रोगियों का सफल इलाज अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही महाकुंभ में पहली बार रोगियों को निशुल्क एक्स रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।