फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मेले में पहली बार की गई AI बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच, 100 दिन में 19 रोगी चिन्हित

Sun, 16 Feb 2025 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश में चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को महाकुंभ में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में सघन टीबी जांच की जा रही है। अस्पताल में एआई बेस्ड हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की ट्रूनॉट जांच की जा रही है।
विज्ञापन
टीबी की जांच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को महाकुंभ में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में सघन टीबी जांच की जा रही है। अस्पताल में एआई बेस्ड हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की ट्रूनॉट जांच की जा रही है। अब तक मेले में लगभग 562 लोंगो की टीबी की जांच की गई है। जिसमें से 19 मरीज टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को डॉट्स की दवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और साथ ही उनके जनपद के चिकित्सालयों से संबद्ध कर आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन


मेले में हुई 562 मरीजों की टीबी जांच में पाये गये 19 पॉजिटिव

महाकुंभ मेला केंद्रीय अस्पताल के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार टीबी की एआई बेस्ड जांच की जा रही है। एक्स हैंड हेल्ड मशीन से मरीज के चेस्ट की एक्स रे के माध्यम से पूरी जांच की जाती है। एआई कैमरे चेस्ट में होने वाले इंफ्केशन के आधार पर रोग की संभावना और गंभीरता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इसी आधार पर रोगी का इलाज और दवा के कोर्स की सलाह डाक्टर दे रहे हैं। मेले के दौरान चिन्हित किये गए 19 मरीजों को टीबी के इलाज डाट्स कोर्स के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। आगे के इलाज और दवा के कोर्स के लिए मरीजों को उनके गृह जनपदों के जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन

पांच लाख से अधिक मरीजों को मेले में मिली ओपीडी की सुविधा  

डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत 12 सेक्टरों के अस्पतालों में अब तक ओपीडी में लगभग 5,47,222 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही अब तक 4,64,272 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और लगभग 4,998 माइनर ऑपरेशन और 14 मेजर ऑपरेशन मेले के अस्थाई अस्पताल में किए गए हैं। इसके अलावा महाकुंभ के दौरान मेला अस्पताल में 15 डिलिवरी भी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ और घुटन के पीड़ित हुए कई गंभीर हृदय रोगियों का सफल इलाज अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही महाकुंभ में पहली बार रोगियों को निशुल्क एक्स रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें