अतरसुइया स्थित मदरसे में छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
स्पीड पोस्ट की एक दर्जन पावती भी मिलीं
तलाशी के दौरान मौलवी के कमरे से स्पीड पोस्ट की पावती भी बरामद हुई हैं। यह स्पीड पोस्ट मौलवी खुद अपने नाम से करता था। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह स्पीड पोस्ट से किस तरह का पत्राचार या पार्सल भेजने का काम किया करता था।
मदरसे से एक विवादास्पद किताब बरामद हुई है। इस संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर
सील किया गया मदरसा
बुधवार को पुलिस ने मदरसे को खाली करा दिया। यहां रहने वाले 106 बच्चों को वापस उनके घर भेज दिया गया। इसके साथ ही उन्हें तालीम देने वाले आठ शिक्षक भी अपने घर चले गए। साथ ही निर्माण अनाधिकृत होने और बिना मान्यता के चलतने के कारण मदरसे को सील कर दिया गया।
अतरसुइया के जिस मदरसे में नकली नोट छापे जा रहे हैं। उसे प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सीज कर दिया है। पीडीए वीसी अरविंद चाैहान ने बताया कि मदरसे का निर्माण अवैध है। मदरसे का नक्शा स्वीकृत नहीं है। इस संबंध में मदरसा के प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जवाब से संतुष्ट न होने से ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई हो सकती है।