फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulpur By Election : सीएम योगी की जनप्रतिनिधियों से दो टूक, जीत से कम कुछ भी नहीं

Thu, 05 Sep 2024 09:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर के इफको परिसर में बुधवार को आयोजित रोजगार मेला एवं हजारों विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी ने वहां पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। सीएम ने वहां सभी पदाधिकारियों का एक-एक करके परिचय लिया।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अब समय कम है। चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाए। क्योंकि जीत से कम कुछ भी नहीं। योगी ने ओबीसी, महिला, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता के बीच जाए और उनकी बात सुने।

विज्ञापन


फूलपुर के इफको परिसर में बुधवार को आयोजित रोजगार मेला एवं हजारों विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी ने वहां पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। सीएम ने वहां सभी पदाधिकारियों का एक-एक करके परिचय लिया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में उन्होंने फूलपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों से पूछा कि उनके यहां कितनी समितियां बन चुकी है।

बूथ कमेटी का हाल कैसा है। वहां मौजूद युवा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों से भी उन्होंने बातचीत की। भाजपा परिवार के मुखिया के तौर पर उन्होंने चुनाव संचालन संबंधी तमाम तैयारियों के बारे में जानकारी ली। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसान मोर्चा के लोग किसानों के बीच जाए। उनका फीडबैक भी ले। अगर कहीं कोई कमी है तो जनप्रतिनिधि के माध्यम से मुझ तक पहुंचाए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कहा- अधिकसे अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से सीएम ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़े। वर्तमान समय पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाया गया झूठ का जाल हर हाल में हमे तोड़ना ही होगा। इस दौरान कुछ पदाधिकारियों ने वोटर लिस्ट में फर्जी नाम होने की बात कही। इस पर सीएम ने कहा कि जहां गलत वोटर बने हैं उसे चैलेंज किया जाए। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।

चुनाव में अगर महिला रिजर्वेशन लागू होता है तो यह मानकर चलिए कि जितने लोग आज फूलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे थे उसमें से आधे नीचे बैठे दिखाई देंगे। उनका स्थान हमारी बहने लेंगी। इसलिए आप सभी मातृशक्ति फूलपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाए। इस दौरान मेयर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, डा. केपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें