फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें : रहाटकर

Fri, 20 Nov 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जनसुनवाई में समस्या सुनतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के संदेश के साथ 50 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें 30 पूर्व-पंजीकृत और 20 वहीं पर की गई शिकायतें थीं। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक झगड़े, संपत्ति विवाद और कार्यालयों में गलत बर्ताव के मामले सामने आए। रहाटकर ने दो गंभीर मामलों में पुलिस अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इनमें एक नाबालिग से संबंधित पॉक्सो अधिनियम का मामला और दूसरा अपहरण का मामला था।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज के वन स्टॉप सेंटर में गड़बड़ियों से संबंधित शिकायतों की जांच कराई जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय और संवेदनशीलता के साथ महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा भी उपस्थित रहीं। साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के बाद रहाटकर ने जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। रहाटकर ने कहा कि साल 2030 तक बाल विवाह पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कोशिश की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें