फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब शास्त्री डिग्रीधारी भी टीजीटी के लिए कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के एडेड कॉलेजों में टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में नई योग्यता को भी शामिल कर लिया गया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) कर चुके अभ्यर्थी भी अब टीजीटी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए- बीएड या बीएससी-बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों को भी आवेदन में मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर इन अर्हताओं का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के आदेश और आयोग के निर्णय के बाद यह विकल्प अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया है।
सहायक अध्यापक (टीजीटी) के लिए 23 अक्तूबर को विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। उस समय संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) योग्यताधारी अभ्यर्थियों को आवेदन का विकल्प नहीं मिल रहा था। इसी तरह, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए भी विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में यह बदलाव किया गया है। बता दें कि 17,735 पदों के लिए चयन आयोग की ओर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर है जबकि परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें