फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ताजडारे इलेवन टीम ने जीता खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के वार्ड नंबर 12 में बीपीएल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का खिताब ताजडारे इलेवन हंडिया के नाम रहा। फाइनल मैच ताजडारे इलेवन और नासिर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नासिर इलेवन टीम ने छह ओवर में आठ विकेट खोकर 38 रन बनाए। जवाब में ताजडारे इलेवन टीम ने 5वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच नैतिक और मैन ऑफ द सीरीज प्रिंस रहे। विजेता-उपविजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार देकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेशचंद्र मौर्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर शाकिब अली, अशीद, मजीद आलम, नूर आलम, जुबेर मौलाना ने आभार जताया। प्रतियोगिता में शकील भाई, रामू, मोहम्मद सलमान, गुड्डू, मोबीन, राहुल यादव, अभयराज यादव, आरबी पाल, सूरज यादव, आकाश यादव मौजूद रहे।

मनीकापूरा टीम ने जीता उद्घाटन मैच
बीएमसी क्रिकेट क्लब अमिलौटी रांका की क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हुई। उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब मनीकापूरा व क्रिकेट क्लब बाहरपुर टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाहरपुर की टीम ने आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में मनीकापूरा टीम ने छठवें ओवर में ही नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेशचंद्र मौर्य ने कहा कि खेल स्पर्धाएं हमें सौहार्द और अनुशासन की सीख देती हैं। आयोजन समिति से जुड़े शुभम यादव, कलेक्टर पाल, अमित यादव, धीरज पाल, आकाश यादव ने आभार जताया। इस मौके पर राहुल यादव, अनुज यादव, कृष्णराज यादव, अतर सिंह यादव, पंचराम यादव, रजनीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें