फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali : दिवाली के दिन खूब बिकी मिठाइयां और पटाखे, सुबह से ही बाजारों में बढ़ गई थी भीड़

Mon, 24 Oct 2022 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मिठाई की दुकानों पर खोवे से ज्यादा मेवों की मिठाई, मोतीचूर के लड्डू आदि की अच्छी बिक्री हुई। कामधेनू स्वीटस की चारों ही दुकानों में काफी संख्या में लोग मिठाई की खरीदारी के लिए जुटे। कामधेनू स्वीटस के इंदर मध्यान ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा बाजार गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : दिवाली को बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीप पर्व दिवाली के मौके पर सोमवार को मिठाइयां और पटाखों की खूब बिक्री हुई। पटाखा बाजार में सुबह से ही लोगों की चहल पहल हो गई। इस दौरान शहर की सभी नामी मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ खूब जुटी। शाम पांच बजे तक मिठाई की दुकानों पर चहल पहल रही। इस दौरान गिफ्ट करने के लिए लोगों ने ड्राई फ्रूट, चॉकलेट आदि भी खरीदे। उधर दोपहर तक सराफा, ऑटो मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक उत्पाद के शोरूम में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। 

विज्ञापन



मिठाई की दुकानों पर खोवे से ज्यादा मेवों की मिठाई, मोतीचूर के लड्डू आदि की अच्छी बिक्री हुई। कामधेनू स्वीटस की चारों ही दुकानों में काफी संख्या में लोग मिठाई की खरीदारी के लिए जुटे। कामधेनू स्वीटस के इंदर मध्यान ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा बाजार गया। मिठाई के अलावा लोगों ने ड्राई फ्रूट के भी गिफ्ट पैक खरीदे। इसी तरह सैनिक स्वीट्स, नेतराम मूलचंद्र अग्रवाल, जगराम, सुलाकी लाल, अमृत स्वीटस, बीकानेर आदि मिठाई की दुकानों पर काजू कतरी, मेवा बाइट, काजू रोल, मिल्क केक आदि मिठाइयां खूब बिकी। चॉकलेट भी लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट करने के लिए खरीदे। 

Prayagraj News : दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
51 हजार रुपये किलो की बिकी कस्तूरी बर्फी
वहीं दूसरी ओर महाजनी टोला स्थित भगवान दास प्रहलाद दास एंड संस में दिवाली के मौके पर कस्तूरी बर्फी की बिक्री हुई। 51 हजार रुपये किलो यह बर्फी भगवान दास में सिर्फ दिवाली के दिन ही बनाई जाती है। इसमें केसर एवं कस्तूरी के मिश्रण के साथ सोने का वर्क भी लगाया जाता है। दुकान के मालिक अंकित गुप्ता ने बताया कि इसे बनाने के लिए कस्तूूरी और केसर कश्मीर से ही मंगाया जाता है। महंगी होने की वजह से मिठाई चार से पांच किलो तक ही बनाया जाती है।
विज्ञापन

Prayagraj News : दिवाली को बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
फैंसी पटाखे की हुई जमकर बिक्री
दिवाली के मौके पर पटाखा बाजार में इस बार फैंसी आतिशबाजी ज्यादा बिकी।  एंग्लो बंगाली मैदान में सुबह से ही पटाखा खरीदने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर एक बजे तक यहां भीड़ काफी हो गई। इस बार कानफोड़ू पटाखों की बिक्री पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा कम दिखी। पटाखा विक्रेता मो. कादिर ने बताया कि ग्रीन पटाखे लोगों ने इस बार काफी खरीदे। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लाई-लावा, खिलौने, गट्टा आदि की भी आज खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें