फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल बनी पड़रीपाल गोशाला, पांच गोवंशों की मौत

विज्ञापन
कोहडौर के पडरीपाल में स्थित गौशाला में तेज हवा से उड़ा टीनशेड। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मंगरौरा इलाके के पड़रीपाल में चक्रवात से तबाह हुए गो संरक्षण केंद्र में एक बार फिर मवेशियों के मरने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। बुधवार की सुबह पांच गोवंशों की मौत हो गई, जबकि सात बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में आए चक्रवात से गौ संरक्षण केंद्र पड़रीपाल तहस-नहस हो गया। टीनशेड उड़ जाने से मवेशी जहां खुले में रहने को मजबूर हैं, वहीं दलदल में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है।
बुधवार की सुबह पांच गोवंशों की मौत और सात के बीमार होने की सूचना ब्लाक पर आते ही बीडीओ निशा तिवारी ने एसडीएम को फोनकर पूरे मामले से अवगत कराया। हालांकि बीडीओ गोवंशों की मौत की जानकारी मीडिया कर्मियों से छिपाती रहीं।

कोहडौर के पडरीपाल में स्थित गौशाला में बारिश से हुआ कीचड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें